अंबिकापुर:सरगुजा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला में पदस्थ व्याख्याता एलबी युवनाश यादव को गंभीर आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा 3 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी, अंबिकापुर की जांच में छात्राओं के साथ आपत्तिजनक व्यवहार, स्कूल परिसर में शराब पीना, ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर व्यस्त रहना और कर्तव्यों में लापरवाही के आरोप सिद्ध पाए गए।
उनका आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3, 22 एवं 23 के विरुद्ध पाया गया, जिसके आधार पर उन्हें नियम 9 के तहत निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
