A man is pointing a gun directly at the lens.
अंबिकापुर, शहर के बीचों-बीच स्थित देव होटल के बाहर फायरिंग की घटना से शुक्रवार शाम इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक चली गोलियों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को हवाई फायरिंग होने की सूचना दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर दो बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने शुरुआती तौर पर फायरिंग से इनकार किया, जिससे मामला और विवादित हो गया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना दो गुटों के बीच हुए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
