सरगुजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम कि नशे के सौदागरो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है ..आज दिनांक 11-11-2025 को उड़नदस्ता कार्यालय अंबिकापुर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भगवानपुर खुर्द तालाब के पास एक लड़का काले रंग का कपड़ा पहने इंजेक्शन सप्लाई के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल उड़नदस्ता टीम के साथ भगवानपुर खुर्द आदिवासी पारा तालाब के आसपास घेराबंदी कर संदिग्ध उक्त व्यक्ति को देख उसका नाम पूछने पर उसने अपना नाम अनीश तिग्गा बताया।। उसकी तलाशी लेने पर उसके हाथ में रखे थैले से 42 नग REXOGESIC INJECTION तथा 42 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ,, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज 11-11-25 को माननीय न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता की कार्यवाही से नशे के सौदागरो में हड़कंप मचा हुआ है।।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे,रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।।
