उदयपुर।सरगुजा जिले के उदयपुर मुख्यालय अंतर्गत धान खरीदी केंद्र डूमरडीह में पहले दिन 50 कुंटल धान खरीदी कर शुरूआत किया गया है।
जहां पर कलेक्टर विलास भोस्कर स्वयं आकर शुभारंभ किए हैं और प्रथम दिन धान बेचने आए हुए किसान राम खेलावन राजवाड़े का पुष्प माला से स्वागत किया और धान खरीदी समिति केंद्र उदयपुर में किसी भी प्रकार का परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासनिक कर्मचारी और अधिकारियों का भी ड्यूटी लगाया है जिसमें पटवारी आरआई और पंचायत सचिवों तक को भी समितियां पर पर मुस्तैदी से धान खरीदी केंद्र में सहायता करने का दिशा निर्देश किया है।
किसान रामखेलावन रजवाडे ने बताया कि समिति में धान खरीदी को लेकर किसी भी तरह का परेशानी नहीं है किंतु समितियां में लेबर का समस्या हमेशा से बना रहता है उन्होंने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे से ही स्वयं से भराई सिलाई और तौलाई पूरा काम स्वयं को करना पड़ा है।
ऑपरेटर गरीब दास ने बताया कि आज प्रथम दिवस धान खरीदी कार्य शुरू हुआ है, उसने बताया कि प्रशासनिक कर्मचारी के अलावा किसी भी प्रकार के सहकारी समिति के कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं है सभी लोग हड़ताल पर चले गए हैं इसलिए सभी कार्य किसानों को ही करना पड़ रहा है। समिति प्रबंधक आरआई प्रकाश कुमार सोनपाकर को बनाया गया है उन्हीं के निर्देश पर हम कार्य करते हैं।
