उदयपुर मुख्यालय की तेजतर्रार भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य राधा रवि का अंदाज अलग ही देखने और सुनने को मिलता रहता है। जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ते जा रहा है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विकासखंड उदयपुर की एकमात्र ऐसी महिला है जो आए दिन जनता का सेवा करते हुए किसान एवं ग्रामीणों का सुझाव लेते हुए समस्याओं को सुनती हैं और उनका निपटारा करने का कोशिश करती है जिससे उनके क्षेत्र की जनता उन्हें हर बार कुछ ना कुछ प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित कर ही देते हैं।
बीते बुधवार को वह एकदिवसीय क्षेत्र का संगठन दौरा किया जिसमें उन्होंने धान खरीदी केंद्र ग्राम रिखी और उनके क्षेत्र में आने वाले किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए किसानों से रूबरू हुई और किसानों के एग्री स्टेक , टोकन और हमाली जैसे समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण करने का समस्त समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों और छात्रावासों का भी सघन दौरा किया जिसमें छात्रावास में पढ़ने वाले बच्चों से किसी भी प्रकार का खान-पान रहन-सहन या बात विचार पर किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए बच्चों से सीधे तौर पर संवाद कर उनका हाल-चाल जाना और छात्रावास अधीक्षकों से भी मुलाकात कर बच्चों को ठंड में किसी प्रकार की परेशानी ना हो जिसके लिए पर्याप्त गर्म कपड़ों का व्यवस्था हेतु त्वरित निराकरण करने दिशा निर्देशित किया है।
इस दौरान भाजयूमो महामंत्री नवीन कुमार महंत सदस्य संदीप कुमार और ग्रामीण मौजूद रहे।