डॉ. नेपाल प्रसाद/सरगुजा
अंबिकापुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उद्देश्य: यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित वाहन चलाने की आदत डालना।
शिविरों का विवरण
(जनवरी 2026):
– अंबिकापुर
17-18 जनवरी – पी.जी. कॉलेज ग्राउंड
24 जनवरी – महिला कॉलेज
– लखनपुर 17 जनवरी – थाना लखनपुर परिसर
– उदयपुर: 17 जनवरी – थाना उदयपुर
– सीतापुर: 17 जनवरी – थाना सीतापुर
– लुण्ड्रा: 18 जनवरी – थाना लुण्ड्रा
– बतौली: 18 जनवरी – थाना बतौली
– मैनपाट 18 जनवरी – थाना मैनपाट
ये शिविर विभिन्न पंजीकृत परिवहन सुविधा केंद्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, अंबिकापुर ने बताया कि शिविरों में लर्निंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
आमजन से अपील: निर्धारित तिथियों और स्थानों पर पहुंचकर लर्निंग लाइसेंस बनवाएं और सुरक्षित सड़क संस्कृति में योगदान दें।
